भोपाल
वन विभाग अशोकनगर के मुगावली वन क्षेत्र में वन माफिया द्वारा वन कर्मचारी के ऊपर प्राण घातक हमला किया गया है जिसमें वन कर्मचारी कमलेश बाथम गंभीर रूप से घायल हो गया है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन प्रशासन ने किसी भी आरोपियो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग करी है कि मुंगावली में वन कर्मचारी के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले असामाजिक तत्व वन माफिया को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उसके ऊपर रासुका की कार्रवाई की जाए ।
मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वन विभाग अशोकनगर के वन कर्मचारी कमलेश बाथम पर असामाजिक तत्व वन माफिया ने प्राण घातक हमला किया है जिस पर कमलेश बाथम गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस हमले के बाद वन कर्मचारी में भय का वातावरण निर्मित हो गया है वन कर्मचारी शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए लेकिन शासन प्रशासन ने अभी तक प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है जिस कारण बन कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है जिले मे कलेक्टर एसपी को ज्ञापन भी सोपा गया है फिर भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है वन कर्मचारी मंच ने निर्णय लिया है कि यदि तीन दिवस के अंदर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर राशुका की कार्रवाई नहीं की गई तो वन कर्मचारी मंच भोपाल में आंदोलन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

More Stories
दिवाली के बाद मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं; इंदौर में पारा 12°C पहुंचा
महू में 100 टन गोबर से बनेगा 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत, CM करेंगे भव्य गोशाला का लोकार्पण
MP में फर्जी दस्तावेजों से बने भारतीय पासपोर्ट का खुलासा, 31 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट निरस्त