सुकमा.
छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की कोशिश की जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त
एसपी मयंक ने बताया कि तीनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं, जिनके कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

More Stories
SING FORUM में CM साय ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता, बेहतर नीतियों का भरोसा
महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, स्टाफ ने जताई आपत्ति