भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को निवाड़ी में 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कलेक्टर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं और परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहुप्रतीक्षित नवीन कलेक्टर कार्यालय की सौगात मिलने से जनसामान्य को पहले से बेहतर और सुलभ तरीके से नागरिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। जिला मुख्यालय पर एक ही स्थल पर विभागों के कार्यालय संचालित होने से समयबद्ध और त्वरित रूप से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट एवं विधायक श्री अनिल जैन सहित स्थानीय उपस्थित रहे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण