नई दिल्ली
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने ये फैसला उनकी टीम के फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर होने के बाद लिया है। नॉर्वे ने सोमवार को ब्राजील को राउंड-16 के मैच में 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इसी के साथ नेमार ने अपनी राष्ट्रीय टीम से न खेलने का फैसला किया। नेमार इस दौरान काफी भावुक दिखे।
किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि नॉर्वे की टीम ब्राजील को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी। अपनी टीम की इस हार से नेमार टूट गए और उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। ब्राजील के लिए इस मैच में एक मात्र गोल किसी ने किया तो वो नेमार ही रहे। उन्होंने पेनल्टी में गोल को तब्दील करते हुए टीम का खाता खोला, लेकिन उनकी टीम एक गोल से फिर भी पीछे रहे गई।
'मैंने बहुत कोशिश की'
मैच के बाद नेमार ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा, "मैंने कोशिश की। ये यहीं मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और खत्म भी यहीं हो रहा है। अब सब खत्म हो चुका है।"
नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच नौ अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी स्टेडियम में खेला था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली में चोट के कारण वह ब्राजील के पांच मैचों में से सिर्फ दो में ही खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ भी वह काफी समय बेंच पर रहे और फिर मौका मिलने पर पेनल्टी पर गोल किया।
दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और नेमार ने पत्नी को किस किया. इस भावुक पल ने हार के गम के बीच दोनों के रिश्ते की मजबूती भी दिखाई. इसके बाद नेमार अपनी पत्नी के साथ मैदान से बाहर जाते नजर आए।
दिलचस्प बात यह रही कि नेमार का इंटरनेशनल करियर उसी स्टेडियम में खत्म हुआ, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी. उन्होंने 10 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ न्यू जर्सी के इसी स्टेडियम में ब्राजील के लिए डेब्यू किया था. अब 16 साल बाद उसी मैदान पर उन्होंने आखिरी बार ब्राजील की जर्सी पहनी।
मैच के बाद भावुक नेमार ने कहा- यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी और यहीं सब खत्म हो गया. मैंने पूरी कोशिश की."उनके ये शब्द करोड़ों ब्राजीलियाई फैन्स के लिए बेहद भावुक पल बन गए।
नेमार को चोटों ने पूरे टूर्नामेंट में किया परेशान
नेमार पूरे टूर्नामेंट के दौरान दाहिनी पिंडली (राइट काफ) की चोट से जूझते रहे. इसी वजह से वह ब्राजील के पांच में से सिर्फ दो मुकाबले खेल सके. ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्हें सिर्फ 15 मिनट खेलने का मौका मिला था.नॉर्वे के खिलाफ भी नेमार बेंच से मैदान पर उतरे. मैच के इंजरी टाइम में उन्होंने पेनल्टी पर गोल कर ब्राजील की उम्मीदें जगाईं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इससे पहले नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड दो गोल दागकर ब्राजील को बड़ा झटका दे चुके थे. नेमार का गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका।
हर वर्ल्ड कप में मिला दर्द
नेमार का वर्ल्ड कप करियर शानदार प्रदर्शन और लगातार दिल टूटने वाली कहानियों से भरा रहा. 2014 वर्ल्ड कप में चोट के कारण वह निर्णायक मुकाबलों से बाहर हो गए थे. 2018 में ब्राजील क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ. 2022 में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली और अब 2026 में टीम राउंड ऑफ-16 से ही बाहर हो गई।
ब्राजील के सबसे सफल गोल स्कोरर बनकर ली विदाई
नेमार ने 16 साल तक ब्राजील की उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर उठाया. वह 129 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल के साथ ब्राजील के इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनकर विदा हुए. उनके जाने के साथ ही ब्राजील की टीम अब नए दौर में प्रवेश कर रही है.टीम के कप्तान मार्किन्होस ने भी प्रशंसकों से युवा खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नई टीम को खुद को स्थापित करने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होगी।
ऐसा रहा करियर
नेमार ब्राजील के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अपने देश के लिए कुल 130 इंटरनेशनल मैच खेले जिनमें 59 असिस्ट के साथ 80 गोल किए। अपने 16 साल के करियर में उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल समय में जीत दिलाई। उन्होंने ब्राजील के लिए चार वर्ल्ड कप और दो ओलंपिक खेले। 2012 में उन्होंने ब्राजील के साथ ओलंपिक सिल्वर मेडल जीता और 2016 में गोल्ड मेडल नाम किया।

More Stories
एलिस पेरी ने 9 आईसीसी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, बनीं सबसे सफल क्रिकेटर
डिप्रेशन और मजदूरी के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटा मार्कस विलिस
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा आखिरी टूर्नामेंट