भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि तीजन बाई का निधन लोककला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी विलक्षण प्रतिभा, कठोर साधना और समर्पण के माध्यम से उन्होंने पंडवानी गायन को देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय लोक-संस्कृति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सदैव समृद्ध करता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

More Stories
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में ड्रोन से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी, अपनों को खोजने के लिए बनेगा ‘खोया-पाया’ ऐप
10 घंटे की बारिश से थमा शहडोल, बनास नदी उफान पर; कई रास्ते बंद, खेतों में भरा पानी
‘कैप्चर मोमेंट्स, टेल स्टोरीज़’ थीम पर आरएनटीयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन