नई दिल्ली
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का मंच तैयार है। टीम इंडिया रविवार को अपना पहला मैच खेलेगी और ये मैच होगा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ। इन दोनों देशों का मैच किसी भी फॉर्मेट में हो रोमांच अपने सिर चढ़कर बोलता है, क्योंकि हार दोनों ही टीमें बर्दाश्त नहीं कर सकती।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विजेता के तौर पर इस टूर्नामेंट में गई है और अब उसकी कोशिश टी20 का खिताब भी अपने नाम करने पर है। हालांकि, पहले मैच में पाकिस्तान की चुनौती उसके लिए आसान नहीं होगी। इस मैच का दबाव काफी अलग रहता है और इसी कारण इसे हाई वोल्टेज मैच कहा जाता है।
क्या कहते हैं आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 में कुल 16 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है जबकि दो मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है। हालांकि, पाकिस्तान की ये दो जीत उसे टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम छह बार पाकिस्तान से भिड़ी है जिसमें से चार में उसे जीत नसीब हुई है।
आंकड़ों में तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन क्रिकेट आंकड़ों का खेल नहीं है। खासकर भारत और पाकिस्तान का मैच, जहां दोनों टीमों का सबकुछ दांव पर लगा होता है
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारत को जीत चाहिए तो इसके लिए उसकी दमदार बल्लेबाजी का चलना काफी जरूरी है। टीम की कमान संभाल रही हरमनप्रीत कौर का बल्ला चलना काफी जरूरी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अगर पैर जमा लिए तो फिर पाकिस्तान की गेंदबाजों की लाइन लैंग्थ बिगड़नी तय है। खासकर शेफली का बल्ला अगर चल गया तो तूफान मचना तय है क्योंकि वह तूफानी अंदाज में रन बनाने के लिए जानी जाती हैं

More Stories
एफआईएच नेशंस कप: भारत ने जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
ट्राई सीरीज में इंडिया A का मजबूत स्कोर, अफगानिस्तान A के सामने 320 रनों की चुनौती
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल की शुरुआत डीआर कांगो के खिलाफ, रोनाल्डो पर नजरें