मनासा/महागढ़ (नीमच)
महागढ़ के एक ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ व स्वजनों ने नगर के मनासा नाके पर शव रखकर जाम कर दिया। लगभग 4 घंटे से अधिक चले जाम के दौरान स्वजनों और भीड़ ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ग्रामीण की हत्या के आरोप लगाए हैं। साथ ही पूर्व की शिकायत पर पुलिस द्वार कार्रवाई में अनदेखी करने का दावा भी किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती है तो ग्रामीण की जान नहीं जाती। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एसडीएम ने ग्रामीण के स्वजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा भी दिया है।

More Stories
अपर मुख्य सचिव शुक्ला और संभाग आयुक्त शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण
मध्य प्रदेश में मेडिकल एडमिशन के नियम बदले, NRI सीट के लिए कानूनी गार्जियन का प्रमाण अनिवार्य
हाई कोर्ट के फैसले के दो माह बाद बदली भोजशाला की तस्वीर, विकास कार्यों और धार्मिक गतिविधियों को मिली रफ्तार