रायपुर
राजधानी रायपुर में आईपीएल फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका असर होटल-रिसोर्ट, फ्लाइट की महंगाई के साथ टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग तक पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन के पास के डोरमेट्री शुक्रवार को ही फुल हो गए। यहां युवाओं ने थोक में बुकिंग की है। 10 मई को मुंबई और आरसीबी के कड़े मुकाबले के कारण क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, जिसकी वजह से वीआईपी रोड, तेलीबांधा और नवा रायपुर रोड स्थित होटल और रिसॉर्ट में कमरों की कीमतें अचानक 10 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं।
IPL 2026: फ्लाइट टिकट महंगी
कई फाइव स्टार होटलों में डिस्काउंट ऑफर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। आईपीएल मैचों का असर हवाई किराए पर भी साफ दिख रहा है। सामान्य दिनों में 4 से 5 हजार रुपए में मिलने वाले फ्लाइट टिकट अब 10 और 13 मई के दिन 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं।
एम-टिकट के बाद भी ब्लैकमार्केटिंग
आईपीएल के दो मैचों के लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अब सोशल मीडिया में टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग करने वाले 10 हजार 20 हजार अधिक कीमतों में ऑफर दे रहे हैं। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार सीटों में नंबरिंग के हिसाब से दर्शकों को कुर्सियां मिलेंगी। ऑनलाइन टिकट भी इसी के मुताबिक बेचे गए हैं। इधर इंस्टाग्राम पेज पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले सामने आए हैं।
स्टेडियम में मैच-होटलों में पार्टी, नजर पुलिस की
सूत्रों के मुताबिक वीआईपी रोड व आस-पास के होटलों में मैच के प्रसारण के साथ पार्टियां रखी गई हैं। इन पर पुलिस की नजर है। इससे पहले वीआईपी रोड स्थित होटलों में ड्रग्स सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री के मामले सामने आए हैं।
रिसोर्ट में ठहरेंगे स्टार खिलाड़ी
नवा रायपुर स्थित मे-फेयर व मायरा रिसोर्ट सहित फाइव स्टार मैरिएट में स्टार खिलाड़ी व आफिशियल रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों के लिए 15 दिन पहले से ही होटलों में ठहरने व उनके पसंदीदा खाने-पीने को लेकर मैन्यू की तैयारी शुरू हो चुकी थी।

More Stories
भारत ने जापान को 2 रन से हराया, रचा इतिहास; T20I में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम
Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद हरमनप्रीत ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय
Asian Games 2026: जापान से 1-3 से हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल का सपना टूटा