भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शुक्रवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिवादन किया।
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। दोनों के बीच अनौपचारिक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी मौजूद थे।

More Stories
MP में एनालॉग पनीर पर बैन! CM मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध से बने उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
Twisha Case: CBI की फाइनल रिपोर्ट में आई अड़चन, ट्विशा पक्ष के वकील ने बताई बड़ी वजह
प्रोजेक्ट गजलोक में खुलासा—करोड़ों वर्ष पुरानी है प्रदेश की गज विरासत