मुंबई
दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ अपने अलग-अलग मॉडलों पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ साइरोस (Kia Syros) पर भी भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान साइरोस खरीदने पर अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 70 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं साइरोस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
साइरोस में डिजाइन के तौर पर वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच का अलॉय व्हील्स, साइड प्रोफाइल में ऑल-ब्लैक A-, C- और D-पिलर्स, रूफ रेल्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और एक फ्लैट ग्लास एरिया के बीच बॉडी-कलर वाले B-पिलर्स दिए गए हैं। जबकि एसयूवी के रियर में हाई-माउंटेड L-शेप्ड टेल-लैंप मौजूद हैं। वहीं, नीचे की तरफ चंकी रियर बम्पर में टू-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश है जिसके दोनों तरफ वर्टिकल स्टॉप लैंप और टर्न इंडिकेटर्स हैं।
धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर एसयूवी में 12.3-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, कार में सभी 4 सीटों के लिए वेंटिलेशन, एम्बिएंट लाइटिंग, सेंटर आर्मरेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है। जबकि सेफ्टी के लिए एसयूवी में फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। बता दें कि साइरोस को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।
कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसूयवी में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120bhp की अधिकतम पावर औ 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 116bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
इन कारों से होता है मुकाबला
किआ साइरोस कुल 8 कलर ऑप्शन में मौजूद है जिसमें ऑरोरा ब्लैक पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, प्यूटर ऑलिव और स्पार्कलिंग सिल्वर शामिल है। मार्केट में इस एसूयवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, नई स्कोडा काइलाक और हुंडई वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। भारतीय मार्केट में किआ साइरोस की एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख से 15.94 लाख रुपये तक जाती है।

More Stories
Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला
Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा
Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री