भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट सीरिज में ग्वालियर की अनुष्का का चयन मध्यप्रदेशवासियों के लिये गौरव की बात है। उनके चयन से मध्यप्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सम्मानित किया।

More Stories
9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश
ट्राईबल हीलर्स अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स‘: मुख्यमंत्री डॉ. यादव