अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के आदेशानुसार थाना बिजुरी पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बिजुरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए, जिससे मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है —
1. अजय कुमार द्विवेदी पिता संतोष कुमार द्विवेदी निवासी माइनस— मोबाइल कीमत ₹22,999
2. संस्कार मिश्रा पिता अजय मिश्रा, निवासी माइनस — मोबाइल कीमत ₹10,000
3. रामखेलावन जायसवाल पिता रामसजीवन जायसवाल, निवासी कपिलधारा कॉलोनी — मोबाइल कीमत ₹8000
4. अब्दुल हक सिद्दीकी पिता अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी निवासी भालूमाड़ा— मोबाइल Vivo कीमत ₹11000
5. राकेश सेन निवासी मोहड़ा दफ़ाई— मोबाइल redmi कीमत ₹6000
6. पीयूष शुक्ला पिता रामकुमार शुक्ला, निवासी कपिलधारा— मोबाइल iphone X कीमत ₹97000
7. बृहस्पति सिंह , निवासी डोला — मोबाइल Oppo कीमत ₹13499
8. सागर मिश्रा पिता जमुना मिश्रा — मोबाइल OPPO कीमत ₹12000
9. संदीप कुशवाह पिता शंकर कुशवाह, निवासी बिजुरी — मोबाइल realme c 35, कीमत ₹12800
10. महेंद्र जायसवाल पिता स्व चंदीराम जायसवाल, निवासी थानगांव — मोबाइल vivo y 100a कीमत ₹21,999
11. सुनीता अगरिया पति सूरज अगरिया — मोबाइल Redmi 9 कीमत ₹10,000 12. अमित यादव पिता खेमराज यादव नि. लोहसरा मोबाइल.Redmi 12 कीमत 12,999
13. भोला प्रसाद केवट निवासी- नगाराबांध
मोबाइल oppo a 17 कीमत 8,000
14.डिंपल सिंह पिता जय सिंह नि. बेलियाछोट मोबाइल realme कीमत 11,000
बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 257,200/ रु है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह आरक्षक आनंद कुमार ,रवि सिंह ,सुशील यादव लक्ष्मण डांगी एवं साइबर सेल से पंकज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।
सुदूर अंचलों में आयुष स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़ : आयुष मंत्री परमार
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव