म्यांमार
भारतीय अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम ने पहले मैत्री मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान म्यांमार को 2-1 से हराया। यांगून के थ्वुन्ना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये मुकाबले के पहले हाफ में वाशिंगटन सिंह न्गांगोम (11वें) और गुनलेइबा वांगखेइराकपाम (24वें) मिनट में गोलकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई।
हाफ-टाइम के बाद म्यांमार की ओर म्यिंट म्याट को ने (54वें) मिनट में गोल करके स्कोरशीट में जगह बनाई, लेकिन अंतत: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 जीत दर्ज की। भारतीय टीम इस साल के आखिर में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारी कर रहे हैं।

More Stories
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में 229 विकेट के साथ खत्म हुआ सफर