राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस समारोह 16 फरवरी को
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत होंगे मुख्य अतिथि
भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का 32वां स्थापना दिवस समारोह 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत होंगे। रावत "वन नेशन-वन इलेक्शन में स्थानीय निर्वाचन की भूमिका" विषय पर व्याख्यान देंगे।
पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम "स्थानीय निर्वाचन में सुधार की चुनौतियाँ" विषय पर उद्बोधन देंगे। दैनिक भास्कर, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विभागाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह "जमीनी लोकतंत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव" विषय पर और एडवोकेट सिद्धार्थ सेठ स्थानीय निर्वाचन में न्यायालयीन सबक" विषय पर उद्बोधन देंगे।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने बताया है कि समारोह में आयोग के निर्वाचन साहित्य-ई बुक का विमोचन और प्रेक्षा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही स्थानीय निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

More Stories
गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, इंदौर हाईवे से रोज गुजर रहे 10 ट्रक
हुकमचंद मिल के 400 से ज्यादा मजदूरों के परिवारों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
भोपाल में रिटायर्ड टीएंडसीपी संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर लोकायुक्त केस दर्ज