भोपाल
मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड गत दिवस 22 दिसंबर को प्रात: 10.40 बजे उस समय बना जब विद्युत की शीर्ष मांग 19371 मेगावाट दर्ज की गई। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति निर्बाध रूप से की गई। इससे पूर्व 12 दिसंबर को प्रदेश में बिजली की मांग 19113 मेगावाट दर्ज हुई थी।
प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग
प्रदेश में जब बिजली की मांग 19371 मेगावाट पर दर्ज हुई, उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 5228 मेगावाट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 6022 मेगावाट, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में 7743 मेगावाट, एस.ई.जेड में 45 मेगावाट एवं रेलवे में 333 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज हुई।

More Stories
सीएम मोहन यादव बोले: राज्यों में प्रतिस्पर्धा नहीं, अब सहयोग और सौहार्द का समय, काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया
एमपी का ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल बनेगा राष्ट्रीय उदाहरण, सीएम वाराणसी सम्मेलन में करेंगे साझा
सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन एवं निर्माण