भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी प्रवास के दौरान सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व रविवार की रात्रि वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी के निकट जौनपुर जनपद के ग्राम समसपुर पनियरिया पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव और उनके परिजन से भेंट एवं चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गिरीश चंद्र यादव के पिता श्री सवधू यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

More Stories
MP में 5 अप्रैल तक ओले और आंधी-बारिश की चेतावनी, भोपाल-इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
कत्ल के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने बताया – भागने की कोशिश कर रहा था
इंदौर से खाटू श्याम की यात्रा सीधे कर सकेंगे भक्त, 2 अप्रैल से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन