इंदौर
इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सोमवार सुबह बढ़े हुए आठ कोच के साथ रवाना हुई। अब यह ट्रेन सोलह नियमित कोच के साथ रोज चलेगी। पहले दिन यात्री संख्या ज्यादा नहीं रही, लेकिन आने वाले दिनों में बुकिंग होने पर यात्री संख्या और बढ़ सकती है। अब इस ट्रेन की यात्री क्षमता 1124 हो गई है। पहले ट्रेन में 526 सीटें थीं।
सुबह इंदौर से ट्रेन 6.10 बजे रवाना हुई। इसमें अतिरिक्त कोच लगे थे। यह ट्रेन उज्जैन में 6.50 बजे रुकी। यहां दो मिनट के स्टाॅप के बाद ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हुई। ट्रेन सुबह भोपाल पर सवा 9 बजे रुकी। यहां से भी बड़ी संख्या में नागपुर जाने के लिए ट्रेन में यात्री सवार हुए।
दो साल पहले इंदौर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन के कोच अब रेलवे ने बढ़ाए है। इससे यात्री क्षमता दोगुनी हो गई। एक सप्ताह पहले इस ट्रेन के लिए नए रैक इंदौर आ चुके थे। जिन्हें सोमवार सुबह ट्रेन से जोड़ा गया। पहले यह कोच दिल्ली-पटना ट्रेन के लिए भेजे गए थे।
रविवार तक इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन आठ कोचों के साथ चल रही थी। इसमें 530 सीटें थीं। 16 कोच के बाद एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। इससे इंदौर से भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा,क्योकि यह ट्रेन भोपाल में भी रुकती है। भोपाल से भी नागपुर जाने के लिए यात्रियों को सुविधा होगी। पहले वंदे भारत ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच चलती थी, लेकिन बाद में इसका विस्तार नागपुर तक के लिए कर दिया। सोमवार रात को यह ट्रेन फिर इंदौर लौटेगी।

More Stories
MP में 29 मार्च से 3 दिन की बारिश का अलर्ट, भोपाल-उज्जैन सहित 40 जिलों में आंधी भी हो सकती है
सांदीपनि स्कूल के रिजल्ट से मचा भूचाल, 332 में से 245 छात्र फेल, प्रिंसिपल को जारी नोटिस
पीएम की मिमिक्री करने वाले शिक्षक के सस्पेंशन पर कोर्ट की रोक, अधिकारियों को कहा- दबाव में कार्रवाई न करें