मंडला
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज मध्य प्रदेश के मंडला दौरे पर हैं। वे दोपहर 2 बजे मंडला कृषि मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे जंतीपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए मोहन भागवत ही पर्याप्त और सक्षम हैं, हम उनके पीछे हैं।
वह सब कुछ करा लेंगे। साथ ही उन्होंने जनसंख्या को लेकर कहा कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, तीसरे बच्चे कि स्कूल फीस मैं भरवा दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं के लिए काम करने वाले व्यक्ति या कोई संस्था, आरएसएस के मोहन भागवत का सम्मान करना चाहिए।

More Stories
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के देव मीणा ने रचा इतिहास