भोपाल
२० नवंबर २०२५ को भोपाल में अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में प्रातः १०.०० बजे सहकारिता सप्ताह के समापन के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिचालन दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने बाबत विषय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के सहकारिता तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग संबोधित करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव सहकारिता डी. पी. आहूजा करेंगे ।
उक्त राज्य स्तरीय आयोजन में मध्यप्रदेश की सभी प्रादेशिक सहकारी संस्थाओं एवं सहकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे । उक्त जानकारी अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने दी ।

More Stories
सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी—‘बेस्ट ऑफ फाइव’ भी खत्म
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त