भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लाभांवित परिवारजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य शासन का आभार व्यक्त किया।
मंत्री काश्यप ने सहायक ग्रेड वर्ग-3 के पद पर सर्वश्री शुभम सोनकर, जकाउल्ला और सुश्री समृद्धि शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लोकेश मोहार को भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त संचालक अंबरीश अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
रीवा-सागर में बूंदाबांदी, कई जिलों में मौसम बदला, 26 और 29 मार्च को दो नए सिस्टम एक्टिव होंगे, आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण के लिए नई गाइडलाइन जारी, तय किया गया नया कोटा
देर रात प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ने बदले थानों के टीआई