भोपाल
राधारमण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमेन राधारमण सक्सेना का सोमवार को निधन हो गया। वे रायसेन जिले से जिला आबकारी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। भदभदा विश्रामघाट पर उन्हे परिजनों और प्रशंसकों ने अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पुत्र मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित भरापूरा परिवार और आत्मीयजन छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सभी वर्गों के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

More Stories
भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर