नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के तौर पर उनके कार्यकाल को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है। उनकी यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी।
अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट की सहमति के बाद उर्जित पटेल को इस बेहद महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया और केंद्र सरकार के 28 अगस्त के नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने दिसबंर 2018 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के पद से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल सितंबर 2019 तक था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वे एनआईपीएफपी के चेयरमैन के रूप में भी काम कर चुके हैं।

More Stories
ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 KM रैपिड रेल कॉरिडोर से सफर होगा आसान