अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक गुमशुदगी के मामले का सफल निराकरण किया है।
दिनांक 27.08.2025 को कायम गुम इंसान क्रमांक 43/25 के प्रकरण में गुमशुदा युवक सूरज कुमार केवट, पिता रामेश्वर केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12 मालगा को थाना परिसर, थाना रामनगर में सकुशल दस्तयाब किया गया।
पुलिस ने युवक को उसके पिता रामेश्वर प्रसाद केवट को सुपुर्द कर परिवार को राहत प्रदान की।
इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर तथा आरक्षक मुमताज ख़ान की सक्रिय भूमिका रही।

More Stories
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी
जनजातीय महासम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, बोलीं- अध्यात्म, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण से बनेगा विकसित भारत
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में इंदौर का जलवा, नन्हे खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल