
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अशोक नगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भारत का तिरंगा फहराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की (5,642 मीटर) पर -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहरा कर मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का मस्तक शान से ऊंचा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान बेटी भविष्य में भी सफलता के नित-नए कीर्तिमान रचें और देश का गौरव बढ़ाती रहें।
More Stories
भिंड में NRI परिवार पर पुलिस आरक्षक का हमला, SP ने किया लाइन अटैच
MP में मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा लगाने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी, FIR दर्ज
मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी पदों और 22,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती