ग्वालियर
जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक बैठक 31 जुलाई को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ, वानिकी अधिकारी, समस्त एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी व परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
वन पर्यटन का करें विस्तार, पर्यटकों के लिये बढ़ाएं सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्रप्रदेश को देंगे बाघ और गौर, बदले में उनसे लेंगे वाइल्ड डॉग्स
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालिकाना हक नहीं तो रजिस्ट्री अमान्य; टैक्स भरने से नहीं मिलेगा स्वामित्व
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित