भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक श्रद्धेय पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज संस्कृति, विरासत, एकता, विविधता सहित मातृभूमि की पहचान को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से तिरंगे में समाहित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि है। उन्हें सादर नमन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की स्मृति में सदैव अमिट रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव बढ़ाने में योगदान दिया। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना की, बल्कि इसमें भारतीय सभ्यता और स्वाधीनता संग्राम की भावना को भी बड़ी सुंदरता से पिरोया।

More Stories
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी
NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू