सरगुजा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कल देर शाम दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे. इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे. इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए. इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे. वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया.
जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल है. मासूम बच्चों की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा
वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति