युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन शहीद मनोज कुमार पांडे की जयंती पर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन शहीद मनोज कुमार पांडे की जयंती पर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के वीर सपूत कैप्टन पांडे ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर खालूबार मोर्चे को दुश्मन सेना से सुरक्षित रखा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे का साहस एवं पराक्रम मां भारती की सेवा के लिए अनंतकाल तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
शिक्षा, श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का सबसे प्रभावी उपक्रम : मंत्री परमार
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव