नारायणपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद को लेकर दो बड़ी बैठके करेंगे. वहीं 23 जून को केंद्रीय मंत्री शाह नारायणपुर जाएंगे. यहां वे ईरकभट्टी स्थित बेस कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान शाह जवानों के बीच दोपहर का भोजन करेंगे. साथ ही नियद नेल्लानार योजना की जमीनी हकीकत जानेंगे.
निरधारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को सुबह 11.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बीएसएफ कैंप इरकभट्टी, नारायणपुर जाएंगे. अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद, ग्राम भ्रमण और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में दोपहर का भोजन करेंगे और कैंप में ही बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह करीब 3.30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर आएंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

More Stories
कौन बनेगा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष? संगठन में चुनावी सरगर्मी तेज
रेलवे प्लेटफॉर्म पर ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ इंतजाम, फोगर और वॉटर स्प्रिंकलर से यात्रियों को AC जैसी राहत
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय