नई दिल्ली
गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि इस विमान में फ्यूल की कमी के कारण ये पायलट ने ये फैसला लिया। दरअसल, पायलट द्वारा 'फ्यूल मेडे' कॉल किया गया। इसके तुरंत बाद विमान को बेंगलुरु की ओर मोड़ा गया। जहां पर विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई।
विमान को जाना था चेन्नई
बताया जा रहा है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण विमान को समय पर वहां उतरने से रोका गया। समाचार के अनुसार, आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बेंगलुरु में उतरी।
जानिए पूरा मामला
ये घटना एअर इंडिया ड्रीमलाइनर फ्लाइट के अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश होने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है। बताया जा रहा है कि इस विमान में ईंधन की कमी थी, जिसके बाद उसकी बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

More Stories
भारत में बढ़ा गर्मी का कहर! 13 साल में हीटवेव के दिन दोगुने, 100 से बढ़कर 200 पहुंचे
जयपुर से भी कम आबादी वाले देश के दौरे पर PM मोदी, जानिए तीन दिन की यात्रा का महत्व
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गृहिणी की मौत पर ₹30 हजार मासिक आय मानकर तय होगा मुआवजा