नई दिल्ली
भारतीय टीम की पहली पारी 471 रनों पर समाप्त हो गई है। जोश टंग ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया। इंग्लैंड ने पहले सेशन के अंत में वापसी की थी और दूसरे सेशन में अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी।
इससे पहले, भारतीय टीम ने दूसरे दिन अच्छी शुरुआत की। गिल ने पंत के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया। हालांकि, कप्तान 147 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उप-कप्तान पंत ने शतक पूरा किया। लेकिन इंग्लैंड ने पहले सेशन के आखिरी ओवरों मे चार विकेट लेकर भारत को परेशान कर दिया। इसमे ंगिल, पंत के अलावा सात साल बाद वापसी कर रहे करुण नायर का भी विकेट शामिल है। दूसरे सेशन में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और कृष्णा आउट हो गए।
इंग्लैंड को लगा पहला झटका
बारिश के बाद इंग्लैंड की पारी शुरू हुई और उसने पहला विकेट भो खो दिया। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया।

More Stories
349 रन भी नहीं बचा सके जीत, बारिश और DLS ने बिगाड़ा खेल; वैभव समेत 3 स्टार खिलाड़ियों की मेहनत गई बेकार
भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
Rahul Dravid के बेटे अन्वय द्रविड़ का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI का बड़ा ऐलान