भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और व्यथित कर देने वाला है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रभावित परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली
2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव