बीना
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के साथ गए तीन आरोपितों में से एक को सोमवार सुबह पुलिस ने सागर जिले के बीना के खिमलासा थाना अंतर्गत बसाहरी गांव से गिरफ्तार किया है। यहां से आनंद कुर्मी अपने पैतृक गांव मिर्जापुर से करीब दस किलोमीटर दूर बसाहरी में अपने रिश्तेदार के घर रुक था। मेघालय पुलिस टीम ने रविवार रात को डेरा डाल लिया। डीएसपी एसए संगमा सहित पांच सदस्यीय मेघालय पुलिस टीम बीना एसडीओपी नितेश पटेल के साथ बीना और खिमलासा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
आरोपित से दोपहर एक बजे तक पूछताछ की गई, इसके बाद उसे लेकर मेघालय पुलिस इंदौर रवाना हो गई है। आरोपित आनंद इंदौर में काम करता था और मुख्य आरोपी राज कुशवाहा के चचेरे भाई का दोस्त बताया जा रहा है।

More Stories
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात