रतलाम
गुजरात के गांधीधाम में वांछित अपराधी को पकड़ने निकली बिहार एसटीएफ की टीम मंगलवार को रतलाम में हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में जा रही एसटीएफ की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। बाकी तीन घायल जवानों को भी रतलाम से इंदौर शिफ्ट किया गया है।
रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, बिहार एसटीएफ की टीम गया से रवाना हुई थी। उनका मिशन गुजरात के गांधीधाम में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ना था। इसी दौरान रतलाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया।
मृतकों में सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी शामिल हैं, जो 2018 बैच के अधिकारी थे और पटना जिले के बख्तियारपुर के रहने वाले थे। मुकुंद ने 2015 में पुलिस सेवा की शुरुआत सिपाही के रूप में की थी और वर्तमान में पटना एसटीएफ में तैनात थे।
दूसरे शहीद जवान कॉन्स्टेबल विकास कुमार थे, जो बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से छोला मंदिर में हनुमान जी को गदा की अर्पित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, 6.5 लाख गर्भवतियों की जांच में 1.75 लाख हाई-रिस्क श्रेणी में
MP में चरवाहे बनेंगे वन्यजीवों के संरक्षक, क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे आयोजित, ₹22.79 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर