भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर एवं पूर्व सांसद, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि अवैद्यनाथ जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार एवं कृतित्व युगों-युगों तक जनसेवा और समाज उत्थान के प्रयासों को सुदृढ़ता देते रहेंगे।
महंत अवैद्यनाथ जी महाराज नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने आध्यात्मिक पथ पर समाज का मार्गदर्शन कर जनसेवा की मिसाल पेश की।

More Stories
मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से छोला मंदिर में हनुमान जी को गदा की अर्पित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, 6.5 लाख गर्भवतियों की जांच में 1.75 लाख हाई-रिस्क श्रेणी में
MP में चरवाहे बनेंगे वन्यजीवों के संरक्षक, क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे आयोजित, ₹22.79 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर