वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों को केवल घर ही नहीं, व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में भी लागू किया जाना शुभ माना जाता है। अगर आप व्यापारी हैं तो वास्तु के सिद्धांतों का उपयोग दफ्तर, फैक्ट्री या दुकान में भी कर सकते हैं। यदि आपकी दुकान है तो उसमें सामान के लिए बनाई जाने वाली अलमारी की दिशा का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।
वास्तु के अनुसार दुकान में अलमारी हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा और व्यवसाय में तरक्की भी मिलेगी।
कारोबार के क्षेत्र की दुकान या शोरूम का मुख्य दरवाजा हमेशा बीच में होना चाहिए।
व्यवसाय स्थल पर मंदिर को हमेशा ईशान कोण में भी बनाना या रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और लाभ मिलता है।
दुकान या व्यवसाय स्थल में रंग कैसा किया जाए, यह भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि घर की तरह दुकान या ऑफिस में हल्के रंगों का उपयोग करना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बनी रहती है।
कारोबारी दुकान या ऑफिस में पांचजन्य शंख भी स्थापित करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

More Stories
वास्तु Tips: नए घर में एंट्री लेते ही करें ये 5 काम, धन-समृद्धि से भर जाएगा घर
शनि देव को खुश करना है? घर में जरूर लगाएं ये चमत्कारी पौधा!
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम