भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर हाइवे पर बैरागढ़ के आगे भैंसाखेड़ी इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार 4 दोस्तों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच में पता चला कि ह्यूंडई वेन्यू कार तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई. हादसे में विशाल दबी (25), पंकज सिसोदिया (25), और प्रीत आहूजा की मौके पर ही मौत हो गई. घायल राहुल कंडारे (27) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे की जानकारी के अनुसार, कार कमलेश आहूजा की थी, जिसे उनका दोस्त प्रीत आहूजा चला रहा था. विशाल दबी ड्राइवर के बगल वाली सीट पर था, जबकि राहुल कंडारे और कमलेश आहूजा पीछे बैठे थे. चारों दोस्त गुरुवार देर शाम सीहोर के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे. सीहोर से भोपाल लौटते समय यह हादसा हुआ.
मृतकों में विशाल दबी कपड़े की दुकान पर काम करता था, पंकज सिसोदिया मैकेनिक था और प्रीत आहूजा की खुद की कपड़े की दुकान थी. घायल राहुल कंडारे भी कपड़े की दुकान पर काम करता है.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर देरी से पहुंची. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को प्राथमिक वजह माना जा रहा है.

More Stories
मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से छोला मंदिर में हनुमान जी को गदा की अर्पित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, 6.5 लाख गर्भवतियों की जांच में 1.75 लाख हाई-रिस्क श्रेणी में
MP में चरवाहे बनेंगे वन्यजीवों के संरक्षक, क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे आयोजित, ₹22.79 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर