भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में औद्योगिक क्रांति के अग्रदूत एवं टाटा समूह के संस्थापक स्व. श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्व. श्री जमशेदजी न सिर्फ एक सफल उद्यमी थे, बल्कि वह महान स्वप्नद्रष्टा और राष्ट्र-निर्माता भी थे। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में मजबूत नींव रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री जमशेदजी ने हमेशा विज्ञान, उद्योग और मानवता को एक साथ जोड़कर देखा। उनका विजन एवं आदर्श हर काल में देशवासियों के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक रहेंगे।

More Stories
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित