कोरबा
छत्तीसगढ़ में रोजाना सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं. कड़े नियमों के बाद भी रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. बुधवार को कोरबा में तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. बाइक पर पति-पत्नी सवार होकर जा रहे थे. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई.
जानकारी के मुताबिक, घटना कटघोरा थाना के लखनपुर गांव की है. बुधवार सुबह दंपति विजयपुर गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान डस्टर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में जा गिरी. सड़क खून से सन गई. दर्दनाक हादसे में महिला के आंखों के सामने ही पति ने दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई. कार सवार डस्टर चालक को आई मामूली चोटें आई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया है. फिलाहल महिला का इलाज जारी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय