शाजापुर
शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में जब आग लगी तब वह एक होटल के बाहर खड़ी थी। यात्री होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे और एक यात्री बस में सोया हुआ था।
आग से बस में सोया यात्री मामूली रूप से झुलसा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल है। घटना में उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस में आग लगने के दौरान केवल एक यात्री ही उसमें सवार था, अगर यह हादसा चलती बस में होता तो लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता। आग बुझाने के लिए दो दमकल से पानी डाला गया है। इसके बाद भी बस में रुक-रुक कर आग लग रही है। शाजापुर के यातायात और लालघाटी थाना और उज्जैन जिले के तराना थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

More Stories
MP Weather Alert: 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में हीटवेव का खतरा; 52% कम हुई बारिश
MP में UCC की आहट! इंटरकास्ट मैरिज पर आदिवासी अधिकारों को लेकर बढ़ी चिंता, विवाह रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
MP के मंदिरों में अब QR कोड से होगा दान, बड़े मंदिरों में लागू होगी डिजिटल व्यवस्था