भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल दतिया के गंज राजगढ़ मार्ग में दिवंगत युवा संगीतकार शिवम गोस्वामी के निवास पहुँचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल दुर्घटना में घायल आदित्य तिवारी के निवास भी पहुँचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More Stories
काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज
नॉर्वे की धमाकेदार जीत: सेनेगल को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट में एंट्री
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव, मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र