महासमुंद
कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन की सरकारी निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना महासमुंद में होगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण