
कोरबा
कोरबा के कटघोरा वन मंडल के दर्री वन परिक्षेत्र में आने वाले एनटीपीसी के विभागीय चिकित्सालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब देर रात एक चीतल यहां घुस गया।हां चिकित्सालय परिसर में मौजूद लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते आसपास लोगों के भीड़ बएकत्रित हो गई।
बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर पहुंचे चीतल पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिनसे जान बचाकर वो अस्पताल परिसर में पहुंच गया। कुत्ते वहां भी पहुंच गए। लोगों ने कुत्तों से बचाने के लिए चीतल को पकड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतल को पकड़ने के प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह चीतल को पकड़ा गया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
More Stories
रायपुर के रामनगर इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया अवैध मतांतरण, पास्टर गिरफ्तार
मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल