इंदौर
चंदननगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी ने अविवाहित बता कर महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता ने कथनों में बताया कि बहन से मिलने अहमदाबाद जाना होता रहता था। बस चालक मोहीनूर उर्फ मोईन निवासी सरदारपुर जिला धार से परिचय हो गया था। आरोपी ने पीड़िता के परिजन से संपर्क कर शादी की चर्चा की।
जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध
उसे बताया गया कि पति से तलाक हो चुका है। एक बेटा भी है। आरोपी उसके बाद भी शादी के लिए राजी हो गया। 7 मार्च को वह मिलने के बहाने आया। उसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद पता चला कि मोईन शादीशुदा है।

More Stories
इंदौर में भीषण आग: स्क्रैप गोदाम से उठा धुएं का गुबार, कई किमी दूर तक दिखा असर
मंडला में दर्दनाक हादसा: जर्जर पुल से गिरी बाइक, चार युवकों की मौत
भोपाल में सीवेज सिस्टम को मिलेगा बूस्ट: 10 नए STP से घटेगा तालाब-नदियों का प्रदूषण