
हमारा जीवन वनों से ही संभव है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण और पौधे रोपने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से किया आह्वान
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है, प्रदेश की वनभूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है, यह शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के सामान है। यह असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को 'विश्व वानिकी दिवस' पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।
More Stories
सीहोर :अमलाहा टोल प्लाजा पर गाड़ी मालिकों और टोल कर्मचारियों के बीच मारपीट, 10 से ज्यादा लोगों पर FIR
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम…शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्ट, भोपाल-जबलपुर में भी गिरेगा पानी
खंडवा ने जल संचय में ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल