रायपुर
राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

More Stories
पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल