भोपाल
कोलार में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल उत्सव समिति शिव बारात का आयोजन करने जा रही है। बारात 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे ललिता नगर के निर्मलादेवी गेट से निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए साईं नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। समिति के अध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि इस बार 21 हजार रुद्राक्षों का वितरण किया जाएगा। बारात में 2100 महिलाएं कलश यात्रा में हिस्सा लेंगी। यह शिव बारात चलित झांकी के रूप में आयोजित की जाएगी।
इस दौरान शिव-पार्वती के स्वरूप और नंदी सहित अन्य शिव गणों की झांकियां प्रमुख रुप से शामिल होंगी। मंदिर पर मिष्ठान और ठंडाई का वितरण किया जाएगा। महाकाल उत्सव समिति के संरक्षक प्रेम नारायण राठौर ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से यह परंपरा अनवरत जारी है। बारात में ऊंट, घोड़े, पालकी, बैंड और नगाड़े भी शामिल रहेंगे।

More Stories
5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को होगा घोषित
क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह