पंचकूला
पंचकूला शिमला हाईवे पर बिटना के नजदीक हाइवे पर एक वरना कार नंबर HR 26EK 0057, जिसमें 4 नौजवान सवार थे एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
जिसमें चारों युवकों की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने चारों के शवों को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक शिमला से पंचकूला आ रहे थे।
मृतकों की पहचान वैभव यादव पुत्र विपन पाल उम्र 16 वर्ष वासी स्वस्तिक विहार मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर 6 पंचकूला, अध्यान बंसल पुत्र राजीव बंसल उम्र 17 साल वासी GH 53 सेक्टर 20 पंचकूला, मोहमद अड़ीद पुत्र अशरफ अंसारी उम्र 18 साल वासी टाऊन मोहाली अजीत नगर और चिराग मालिक उम्र 17 साल वासी सेक्टर 16 हिसार के तौर पर हुई है।

More Stories
एक करोड़ लोग अगर हफ्ते में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम करें, ₹70,000 करोड़ बचेंगे!
NEET UG 2026 पेपर लीक: 120 प्रश्न मेल, 600 नंबर के सवाल पहले से आउट, केरल तक जुड़े धांधली के तार, 14 गिरफ्तारियां
तमिलनाडु की इकलौती महिला मंत्री एस कीर्तना ने विधानसभा में शपथ नहीं ली, वजह जानें