जांजगीर-चांपा.
जिले के पेंड्री गांव के पास NH-49 पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 39 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
ग्राम पकरिया से एक पंच चुनाव जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए दो माजदा वाहनों से ले जा रहा था. इसी दौरान एक वाहन आगे निकल गया, जबकि पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन चालक पवन वैष्णव के मुताबिक, रास्ते में अचानक 4-5 बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाना पड़ा. तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा. घायलों का इलाज जारी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर विशेष आयोजन, राज्यपाल-CM समेत कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’
मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और सुरक्षित मातृत्व अभियान के कार्यों की समीक्षा की