मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दी बधाई
गुरूवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी श्रीमती गुप्ता
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली के शालीमार बाग विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती गुप्ता गुरूवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में श्रीमती गुप्ता दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

More Stories
खिवनी अभयारण्य में दुर्लभ दृश्य: सड़क पर दिखा बाघ परिवार, 20 मिनट तक थमी रही टूरिस्ट की सांसें
इंदौर जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, प्रशासन का ऐलान, पंपों पर किया जाएगा अनाउंसमेंट
हाईकोर्ट का कड़ा आदेश: कलेक्टर, कमिश्नर या प्रमुख सचिव अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते